Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kangra Fort

नगरकोट - काँगड़ा का ऐतिहासिक किला

      काँगड़ा किला     ( फोटो -शिवा ) काँगड़ा का किला , नगरकोट , भीमनगर  नाम  से  प्रसिद्ध  यह  किला हिमाचल प्रदेश के  पुराना  काँगड़ा  शहर  के दक्षिण -पश्चिम  में  स्थित  है तथा बाण गंगा  एवं मांझी नदी के संगम पर एक पहाड़ी की चोटी पर निर्मित है|  किले की प्राचीर से धौलाधार पर्वतमाला का  विहंगम दृश्य दिखाई पड़ता है । मान्यता के अनुसार , इस किले का निर्माण महाभारत काल में त्रिगर्त के  तत्कालीन राजा सुशर्मा चंद्र ने करवाया था । महाभारत ग्रन्थ के अनुसार - त्रिगर्त( काँगड़ा रियासत को वैदिक काल में त्रिगर्त कहा जाता था ), के राजा सुशर्मा चंद्र ने महाभारत युद्ध में कौरवों को सहयोग दिया था। यह भी कहा जाता है की  कौरवों की पराजय से पहले सुशर्मा चंद्र अपने सैनिकों के साथ  युद्ध क्षेत्र से पलायन कर अपनी राजधानी मुल्तान ( पाकिस्तान में ) न लौट कर  त्रिगर्त( काँगड़ा ) कि ओर  कूच किया तथा  त्रिगर्त रियासत को अपने अधिपत्य में ले लिया । ...